I, ME , MINE -राममंदिर उद्घाटन में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को आमंत्रित नही किया गया, राम मंदिर ट्रस्ट ने दी जानकारी !
अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन के नेता रहे वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अगले महीने राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होंगे।
राम मंदिर ट्रस्ट ने उनसे उनके स्वास्थ्य और उम्र के कारण न आने का अनुरोध किया था। खबर है कि दोनों नेताओं ने ट्रस्ट के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
#WATCH | Ayodhya: Champat Rai, the General Secretary of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra says, "Murli Manohar Joshi and Lal Krishna Advani will not be able to attend the ceremony due to health and age-related reasons. Both (Advani and Joshi) are elders in the family and… pic.twitter.com/XZpWbXVJVS
— ANI (@ANI) December 19, 2023
राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख सचिव चंपत राय ने बताया कि आडवाणी और जोशी की उम्र काफी ज्यादा है। उनकी उम्र को देखते हुए हमने उनसे न आने का अनुरोध किया। दोनों नेताओं ने इसे स्वीकार कर लिया है।