यूपी: सुल्तानपुर डकैती केस में STF ने अब अनुज प्रताप सिंह का किया एनकाउंटर,

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ज्वेलरी की दुकान में डकैती के मामले में एक और आरोपी का एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है। अब एसटीएफ ने आरोपी अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर किया है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ एसटीएफ की टीम के साथ आरोपी अनुज और उसके एक साथी की उन्नाव जिले के अचलगंज थाना इलाके में मुठभेड़ हुई। इस दौरान अनुज को एसटीएफ की गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल अनुज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यूपी: सुल्तानपुर डकैती केस में STF ने अनुज प्रताप सिंह का किया एनकाउंटर,#UttarPradsh pic.twitter.com/L438eO7ONl
— News Network 24×7 (@24x7_network) September 23, 2024
सुल्तानपुर डकैती मामले का एक वीडियो पुलिस ने जारी किया था। वीडियो में ज्वेलरी की दुकान के अंदर सबसे पहले अनुज प्रताप सिंह को घुसते देखा गया था। अनुज प्रताप सिंह ने सबसे पहले दुकान के अंदर बैठे दुकानदार भरत सोनी और उसके बेटे को पिस्तौल तानकर धमकाया। अनुज के बाद उसके बाकी चार साथी दुकान के अंदर घुसे।
इससे पहले सुल्तानपुर डकैती के दो और आरोपियों के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ हुई थी। बीते पांच सितंबर को मुठभेड़ में आरोपी मंगेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे आरोपी अजय यादव के पैर में गोली लगी थी, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।



