तेलंगाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तेलंगाना के नलगोंडा जिले में खोदी कब्र, प्रतीकात्मक रूप से किया कब्र में दफन !

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तेलंगाना के नलगोंडा जिले में खोदी कब्र, प्रतीकात्मक रूप से किया कब्र में दफन !

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में कुछ लोगों ने विरोध का अजीबोगरीब तरीका अपनाया है और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रतीकात्मक रूप से कब्र में दफन कर दिया है. कुछ अज्ञात लोगों ने जेपी नड्डा की कब्र खोदी है और उनकी तस्वीर कब्र पर लगायी है.

 

जेपी नड्डा को प्रतीकात्मक रूप से कब्र में दफन करने वाले लोगों ने कब्र पर फूल-माला भी चढ़ाया है. साथ ही Regional Fluoride Mitigation & Research Center का बोर्ड भी कब्र पर लगाया गया है.

विरोध कर रहे लोगों ने  अब तक क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र की स्थापना चौटुप्पल में नहीं किये जाने का विरोध करने के लिए यह तरीका अपनाया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना की एक बड़ी आबादी जिसमें 1200 से अधिक बस्तियां शामिल हैं बुरी तरह से फ्लोरोसिस की समस्या से ग्रस्त है.

Related Articles

Back to top button
×