मध्यप्रदेश

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बच्चों की गुमशुदगी संबंधी जानकारी होश उड़ा देने वाली,मध्य प्रदेश में हर दिन गायब हो रहे हैं 32 बच्चे, CRY की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा !

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बच्चों की गुमशुदगी संबंधी जानकारी होश उड़ा देने वाली,मध्य प्रदेश में हर दिन गायब हो रहे हैं 32 बच्चे, CRY की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा !

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों की गुमशुदगी संबंधी जो जानकारी दी है वो होश उड़ा देने वाली है। देशभर में बीते साढ़े पांच साल में 2,75,125 गायब हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे 61,102 बच्चे मप्र से गायब हुए हैं। राज्य से गायब होने वाले बच्चों में 49024 लड़किया हैं, इस तरह गायब होने वाले बच्चों में 80 फीसदी से ज्यादा बालिकाएं हैं।

मध्य प्रदेश लापता बच्चों की स्थिति को समझने के लिए चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) ने विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। मानव तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 30 जुलाई को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश से हर रोज 32 बच्चे लापता हो रहे हैं। चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) के अनुसार, बच्चों की गुमशुदगी के 75 फीसदी मामलों में पीड़िता लड़की थी। साल 2022 में प्रतिदिन 24 लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। लापता लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में तीन गुना अधिक दर्ज की गई। साल 2022 में 11,717 बच्चे गायब हुए, जिनमें 8,844 लड़कियां थीं, जबकि 2873 लड़के थे।

वर्ष 2022 में इंदौर और भोपाल में बच्चों के लापता होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इंदौर में 2022 में बच्चों के लापता होने के 977 मामले दर्ज किए गए, जबकि भोपाल में लापता बच्चों के 661 मामले दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों मे बच्चों के गुमक्षुदगी के ज्यादा मामले दर्ज हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×