मध्यप्रदेश

चार लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डुबाकर गए है लाडले मांमा जी MP की सरकार को , RBI से राज्य सरकार ने फिर माँगा 2 हजार करोड़ का लोन !

मध्य प्रदेश में नई भाजपा सरकार बने अभी 2 हफ्ते का भी समय नहीं हुआ है लेकिन सूबे की आर्थिक स्थिति पर लोड बढ़ रहा है। जबकि इससे पहले MP पर 4 लाख करोड़ का कर्ज लदा हुआ है। सूबे के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने RBI से फिर 2 हजार करोड़ का लोन मांगा है। मोहन यादव ने राज्य के खर्च का हवाला देते हुए डिमांड की है।

यह राज्य सरकार की खराब वित्तीय स्थिति और बढ़ते कर्ज की तरफ इशारा है। सत्तारूढ़ भाजपा हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के वादों को पूरा करने के कठिन काम में जुट गई है। जब मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सत्ता संभाली तो उन्हें लगभग 4 लाख करोड़ का कर्ज विरासत में मिला है।

विदित हो कि शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना जैसी योजनाओं को भाजपा को करीबी मुकाबले में जीत दिलाने में मदद करने का श्रेय दिया जा रहा है। लेकिन ऐसे में इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अकेले 2023 में 44,000 करोड़ का उधार लिया, जिसमें चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान भी 5,000 करोड़ भी शामिल था। अब, नई सरकार आने के बाद, राज्य सरकार का खजाना खाली है। ऊपर से राज्य सरकार के पास वादों की लंबी लिस्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×