राशिफल

राशिफल 5 मार्च: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक जो राजनीति में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आईटी व मीडिया सेक्टर के लोग सफल रहेंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के जातकों से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज पॉलिटिक्स संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धन लाभ हो सकते हैं। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तुला व मकर राशि आपके लिए लाभप्रद है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: इस राशि के लोग बहुत ही धार्मिक होते हैं। स्वामी चन्द्रमा आज धर्म में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। अन्न दान करें।

5सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: व्यवसाय में आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। किसी मीन व कर्क राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। शिक्षा में  सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। माता दुर्गा जी का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है। वृष व मिथुन राशि से लाभ सम्भव है। किसी विवाद की संभावना है। वाणी के प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज आपकी वाणी या क्रोध से नुकसान संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। मकर व मिथुन आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। आज जॉब में संघर्ष है। आज आप हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। मीन व मेष राशि से लाभ होगा। आज कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: पिता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कुंभ एवं वृष राशि के जातक से लाभ मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। पॉलिटिक्स में शनि की इस राशि में उपस्थिति लाभ देगी।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे। कोई नया बिजनेस संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में उन्नति है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज यात्रा सम्भव है। मित्रों के सहयोग से किसी लम्बित कार्य के पूर्ण होने में सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। अन्न का दान करें। धन की प्राप्ति करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×