राशिफल

राशिफल 4 मार्च: जाने अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन जॉब में  सफलता का है। किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता है। जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। घर या जमीन खरीदने का मन बनेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें। धनु व मीन राशि का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: आज प्रत्येक कार्यों में सफलता का समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नूतन कार्य आरंभ होंगे। सफेद रंग शुभ है। धर्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी तीन परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

5सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान शिव का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णु जी का दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। मकान या जमीन खरीदने का संयोग बन सकता है। मेष राशि का मित्र किसी बड़े कार्य में सहयोग कर सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज छात्रों को संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। वृश्चिक राशि के जातक सहयोग करेंगे।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। तुला व कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में परिवर्तन का प्रयास रहेगा। धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। मेष व सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला  रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×