राशिफल

राशिफल 26 फरवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्तता का है। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: जॉब में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें। तुला व मकर राशि का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज जॉब को नई दिशा देंगे व विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनकी एक परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: जॉब में संघर्ष है। नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।

5सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today:  आज के चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: चन्द्र व बुध के गोचर के कारण वाणी के प्रति सचेत रहें। जॉब में परिवर्तन है। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। गणेश जी के मंदिर जाकर उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: मंगल व चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। जमीन खरीदने का सन्योग बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चंद्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के जातक सहयोग करेंगे।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं। हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चंद्र गोचर के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकर व  कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। गो माता को पालक खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×