राशिफल

राशिफल 3 मार्च: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक व्यवसाय में धन का आगमन करेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे और परिवर्तन की भी संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का व्यय यात्रा में हो सकता है। गृह निर्माण की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद रंग  शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: चन्द्रमा व बुध का गोचर प्रबंधकीय स्किल देगा। राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए जॉब की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today:  जॉब में उन्नति के संयोग बन रहे हैं। गृह निर्माण पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। सिंह व मेष राशि का सहयोग ले सकते हैं।

5सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: सूर्य का सप्तम गोचर व आज का चन्द्र  गोचर आपको आर्थिक लाभ दे रहा है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। धनु व कर्क आज की आपकी सहायक राशि है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: जॉब परिवर्तन में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। तुला व मकर राशि से लाभ सम्भव है। व्यवसाय में संघर्ष करना होगा।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today:  धन का आगमन होगा। धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों से संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। मकर व कुम्भ राशि का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता है। आज मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। मित्रों से लाभ होगा। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज गुरु व चंद्र गोचर जॉब में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। धन के आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है।कर्क व मेष राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। भगवान विष्णु जी की चार परिक्रमा मंदिर में करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। कन्या एवं मीन राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं है।आज तिल का दान करना श्रेयष्कर है। व्यवसाय में लाभ होगा।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी मानसिक चिंता में रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लें। आसमानी रंग शुभ है। तुला व मकर राशि का सहयोग लें। गाय को भोजन दें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज जॉब स्थल पर किसी से विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। धार्मिक पुस्तक  का दान करें। जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय आज सोच समझकर ही लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×