अमेरिकी सरकार ने भारत की कुल 8 बड़ी आईटी क्षेत्र की टाटा, विप्रो, इन्फोसिस समेत कई कंपनियों दिया करारा झटका !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने टाटा (TCS), विप्रो और इन्फोसिस समेत 8 प्रमुख टेक और आईटी कंपनियों को अमेरिकी ग्रीन कार्ड से जुड़े परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) कार्यक्रम से निलंबित कर दिया है। इस सख्त फैसले की घोषणा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और श्रम मंत्री कीथ सॉन्डरलिंग ने संयुक्त रूप से की।
.@Sonderling47: "I am hereby suspending from the Permanent Labor Certification Program some of the largest IT outsourcing firms in the world — Cognizant, Infosys, Tata, Wipro, HCL, and Capgemini — and also, due to multiple active federal investigations, @USDOL is suspending Microsoft and Adobe from the program."
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) October 8, 2026
PERM (Permanent Labour Certification) वह शुरुआती और बेहद महत्वपूर्ण सरकारी प्रक्रिया है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां H-1B वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में हमेशा के लिए बसाने (ग्रीन कार्ड दिलाने) के लिए आवेदन करती हैं।
ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि इन कंपनियों ने वीजा व्यवस्था का गलत इस्तेमाल करके अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां छीनी हैं और स्थानीय कर्मचारियों के वेतन को कम किया है
इस निलंबन के बाद अमेरिकी श्रम विभाग इन कंपनियों की तरफ से दायर होने वाले किसी भी नए PERM आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा और पहले से लंबित (Pending) पड़े आवेदनों की प्रोसेसिंग भी रोक दी गई है।



