दुनिया

पाकिस्तान ट्रेन हाइजैक: बंधकों के करीब विस्फोटक जैकेट पहने तैनात हैं हमलावर, 9 डिब्बों में 400 यात्री; आतंकियों के चंगुल से बचाए गए 190 बंधक; 30 आतंकी ढेर

इस्लामाबाद. बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बीएलए चरमपंथियों द्वारा हाईजैक करने के बाद सुरक्षा बलों का अभियान दूसरे दिन भी जारी है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 190 यात्रियों को बचाया जा चुका है और 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

मंगलवार को क्वेटा से लगभग 157 किलोमीटर दूर मश्कफ सुरंग के पास चरपमंथियों ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों सहित 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया. इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बचाए गए 190 यात्रियों में से 37 घायल हैं. इन यात्रियों में से 57 को प्रांतीय राजधानी में स्थानांतरित कर दिया गया. यात्रियों के परिवारों के लिए सहायता डेस्क और आपातकालीन सेल की स्थापना की गई है. बचाए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं.

चरमपंथियों ने कुछ बंधकों के बहुत करीब आत्मघाती हमलावरों को तैनात किया है जो कि विस्फोटक जैकेट पहने हुए हैं.

आत्मघाती हमलावरों ने ‘तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया है.’ महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के कारण ऑपरेशन ‘अत्यंत सावधानी’ के साथ चलाया जा रहा है.

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×