राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा चुनाव-कांग्रेस के सवालों पर निर्वाचन आयोग 4 दिन बाद भी खामोश ,नहीं दे रहा कोई जवाब !

कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के दौरान ईवीएम में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए शिकायतें सौंपी थीं। राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग को दी गई अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि आठ अक्टूबर को मतगणना के दौरान कुछ ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थीं। बीजेपी ने सारे अनुमानों को झुठलाते हुए हरियाणा में शानदार जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।

देश के जाने-माने वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को हाल में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन (ईवीएम) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। सिब्बल ने कहा कि उनका मानना ​​है कि चुनावों में ईवीएम का दुरुपयोग होता है।

 

विपक्षी दल के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने ईवीएम के बारे में जो सवाल उठाए हैं, वह निर्वाचन आयोग को इसके सबूत दे रही है। मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन निर्वाचन आयोग को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मुझे लगता है कि ईवीएम का दुरुपयोग होता है, यह किस हद तक होता है, मुझे नहीं पता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुरू से ही इसके (ईवीएम के) खिलाफ हूं। मैंने पहले भी कई बयान दिए हैं। जो अस्पष्ट है, उसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।’’

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को ‘‘अप्रत्याशित’’ बताते हुए कुछ सीट पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नौ अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निर्वाचन आयोग को शिकायतें सौंपी थीं। हमने एक अद्यतन ज्ञापन दिया है, जिसमें हरियाणा के 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में गंभीर और स्पष्ट अनियमितताओं को रेखांकित किया गया है। हमें उम्मीद है कि आयोग इस पर संज्ञान लेगा और उपयुक्त निर्देश जारी करेगा।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×