उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत !

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बेकाबू ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरवार रात को करीब 12:30 कछवां थानांतर्गत प्रयागराज-वाराणसी मार्ग स्थित कटका गांव के पास यह दुर्घटना हुई।

सूचना मिलते ही तुरंत सीओ सदर अमर बहादुर व आसपास के अन्य थानों के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और बचाव का काम शुरू कराया। कुछ मजदूरों की नाले में दबकर मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनन्दन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बचाव का काम सुबह तक चलता रहा।

पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए मजदूर भदोही जिले के औराई थानांतर्गत तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम खत्म करके देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से वाराणसी के मिर्जामुराद थाना के तहत आने वाले बीरबलपुर गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ट्रॉली में ड्राइवर समेत 12 लोग सवार थे।

 

चश्मदीदों ने बतयाा कि ट्रैक्टर के पीछे मोटरसाइकिल से मजदूरों का मेठ जा रहा था। इसी दौरान औराई की तरफ से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर बाइक को भीषण टक़्कर मारते हुए ट्रैक्टर से जा टकराया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ऊपर उछलकर सड़क के किनारे पानी से भरे नाले में जा गिरा। इसके बाद ट्रक उसके ऊपर से गुजरते हुए नाले में फंस गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×