उत्तरप्रदेश

यूपी के बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नवरात्र के बीच कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 150 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक साथ इनती बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के बाद अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस संबंध में बिजनौर के डीएम का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कुट्टू का आटा खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी है। लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या हुई है। DM अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 125-150 मरीज सामने आए हैं। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सैंपल लैब में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×