क्राइम रिपोर्ट

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामला: आरोपी संजय रॉय को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया !

कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय ने जुर्म कबूल लिया है। आरोपी संजय रॉय को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गयावहीं, कोलकाता पुलिस की पूछताछ में आरोपी के बारे में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संजय गंदे और हिंसा वाले वीडियो देखने को आदी है। उसके मोबाइल से ऐसी कई क्लिप मिली हैं। वह अपनी मां, बहन और पत्नी के खिलाफ भी हिंसक बर्ताव करता था। एक बार उसकी सास ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

वह महिलाओं को बुरी नजर से देखता था। यहां तक कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं और लड़कियों से भी छेड़छाड़ करता था। उस संजय की शिकायत लेकर और भी महिलाएं सामने आई हैं। अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ हो रही है।

इस बीच, मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हो रही है। हाई कोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस के केस डायरी मांगी है। साथ ही कहा है कि डॉक्टरों के प्रदर्शन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मामला सामने आने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×