हाथरस भगदड़ केस-कांग्रेस की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की देखरेख में जांच के लिए समिति नियुक्त करने की मांग !

हाथरस भगदड़ दुर्घटना पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें हर घंटे नए आंकड़े मिल रहे हैं। इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। हमें अपनी चेतना की जांच करनी चाहिए कि ऐसे संगठन काम नहीं करते हैं और हम भीड़ को नियंत्रित, निर्देशित और निगरानी कर सकते हैं। वे (प्रशासन) सोचते हैं कि हमने पैसे एकत्र कर लिए हैं, अनुमति दे दी है और हमारी जिम्मेदारी खत्म हो गई है, यह गलत है।”

हाथरस हादसे पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “क्या यह देश हादसों का देश बनकर नहीं रह गया है? एक दिन श्रद्धांजलि, दो लाख रुपए का मुआवजा फिर सामान्य जीवन। हमेशा की तरह व्यापार वाली जो सोच है, सरकारों को सरकार बनाने की चिंता है, सरोकार बनाने की चिंता नहीं है। कौन मरे हैं, साधारण लोग, कोई फर्क नहीं पड़ता। यही हमारी सोच और मानसिकता हो गई है।
मनोज झा ने कहा, कल हादसा हुआ तो क्या प्रधानमंत्री को अपना भाषण नहीं रोकना चाहिए था? लगातार बोलते रहें, इसलिए मैं कहता हूं यह हादसों का देश है और किसी को कोई चिंता नहीं, कोई SOP नहीं। उन्हें बताइए कि सरकार का काम डुगडुगी बजाना नहीं होता है, सरकार का काम होता है लोगों को महफूज रखना।”



