क्राइम रिपोर्ट

मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी भावेश भिंडे उदयपुर में गिरफ्तार ,अरेस्ट कर मुंबई लाया गया,

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिलबोर्ड लगाने वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को गुरुवार को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां रिसॉर्ट में रुका हुआ था। भिंडे की एडवरटाइजिंग कंपनी इगो मीडिया लिमिटेड ने ही घाटकोपर में बिलबोर्ड लगाया था। घाटकोपर में जो होर्डिंग गिरा था, वह 100 फीट ऊंचा था। होर्डिंग के नीचे कई कार, टू-व्हीलर्स और लोग दब गए थे। हादसे में 16 लोगों की मौत और 75 लोग घायल हुए।

पुलिस के मुताबिक भिंडे हादसे से पहले मुलुंड में था, लेकिन मामला दर्ज होते ही वह मुंबई से भाग गया. पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में लोनावला और गुजरात तक पहुंची थीं, लेकिन वह नहीं मिला. उसके करीब आधा दर्जन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर बंद हो रहे थे. एक नंबर से पुलिस को उदयपुर के एक होटल की लोकेशन मिली, जहां से उसे पकड़ा गया. घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है. भिंडे को आज मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×