नई दिल्ली

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के चलते प्राथमिक स्कूल अब 10 नवंबर तक रहेंगे बंद, 6ठी-12वीं के बच्चों की लगेगी ऑनलाइन क्लास

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है।

राजधानी में लगातार हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 486 ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। द्वारका सेक्टर-8 में AQI 486, जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज किया गया। एनसीआर में हाल बेहाल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPBC) के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 1 में AQI 410 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इससे आप आंदाजा लगा सकते हैं कि राजधानी में हालात कितने गंभीर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×