उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश !-शामली में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत !

शामली। जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना के पास पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक महिला जिंदगी और मौत के भी जूझ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना के नजदीक पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर स्थितभास्कर इंटरनेशनल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार का पहिया पंचर होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर हाय सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

घटना के बाद एक महिला सहित तीन लोगों की हाई सेंटर अस्पताल ले जाते वक्त दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में कालूराम, श्यामू और उनका बेटा सुखबीर की मौत हुई है जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिए। वहीं घायल महिला को भी हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×