जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में फिर प्रवासी मजदूरों पर हमला, आतंकियों ने 2 मजदूरों को मारी गोली !

जम्मू-कश्मीर में फिर प्रवासी मजदूरों पर हमला, आतंकियों ने 2 मजदूरों को मारी गोली !

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है. आतंकियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. घायल दोनों मजदूर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. इस साल कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यकों पर यह चौथा हमला है.

इससे पहले 13 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के गगरान गांव में आतंकवादियों ने तीन प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था.

आतंकियों के कायराना हरकत के बीच सुरक्षाबलों का भी ऑपरेशन त्रिनेत्र जारी है. मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×