बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है,अब लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाए-राबड़ी देवी
बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है,अब लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाए-राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की नेता राबड़ी देवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बिहार पुलिस पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी लेने का आरोप लगाया है।
सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है?”
राबड़ी देवी ने वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुँच रही है, कौन पहुँचा रहा है? उसकी जाँच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है?”
एक और ट्वीट करते हुए राबड़ी देवी ने लिखा , “अब लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाए। बिहार पुलिस, शराब माफिया और सरकार के गठजोड़ से ये खुद शराब मँगवाते, बेचते और बिकवाते है। उस पर कारवाई ना करने की बजाय आम नागरिकों को परेशान करना, उनकी निजता का उल्लंघन कर उनके निजी जीवन में अतिक्रमण करना कौन सा क़ानून है? CM जवाब दें।”
अब लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाए। बिहार पुलिस, शराब माफिया और सरकार के गठजोड़ से ये खुद शराब मँगवाते, बेचते और बिकवाते है। उस पर कारवाई ना करने की बजाय आम नागरिकों को परेशान करना, उनकी निजता का उल्लंघन कर उनके निजी जीवन में अतिक्रमण करना कौन सा क़ानून है? CM जवाब दें। pic.twitter.com/aYDCyNBaG4
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) November 22, 2021