बिहार

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का फ्लोर टेस्ट ,नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव सदन की कार्यवाही के लिए सदन में मौजूद !

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण शुरू हो गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के संबोधन के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई। इसके बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल पहुंचे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संयुक्त सभा को संबोधित कर रहे हैं।

सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव समेत दोनों सदनों के पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी विधायकों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित है और यह आगे भी जारी रहेगा। राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। हर घर नल जल योजना को राज्य में लागू किया गया।
फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी भी अपने चारों विधायकों को साथ लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। खास बात यह है कि मांझी और उनके विधायकों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद अपने साथ लेकर विधानसभा पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×