राष्ट्रीय

मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल,पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल,पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दुनियाभर से बधाई का तांता लगा हुआ है। उधर, चांद पर लैंडर विक्रम से निकल रोवर प्रज्ञान चहलकदमी कर रहा है। इस संबंध में इसरो ने जानकारी दी है।

 

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है. मिशन मून की कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत के करिश्मे की दुनियाभर में धूम है. नासा समेत दुनियाभर से इसरो को बधाई दी जा रही है.

 

 

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से निकलकर रोवर प्रज्ञान ने चांद की सैर की है। इसरो ने ट्वीट कर कहा, “मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून। CH-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत ने की चांद पर सैर!” चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलने की पहली तस्वीर सामने आई है।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रेडवायर स्पेस के मुख्य विकास अधिकारी और नासा के पूर्व अधिकारी माइक गोल्ड ने कहा, “इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई। यह न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक जीत है, क्योंकि हम चांद के विकास के इस नए युग में प्रवेश कर रहे हैं और भारत इसका नेतृत्व कर रहा है।”

बुधवार शाम को भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचा। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर लैंड किया। इसके साथ ही पूरा देश झूम उठा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×