दिल्ली पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर भारी रोष. अज्ञात लोगो के खिलाफ FIR पर लोगो ने जताई हैरानी !
क्या राकेश अस्थाना जी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर इसीलिए बनाया गया है?- दिग्विजय सिंह
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा कल बिना किसी पूर्व अनुमति के दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बेहद बेहद संवेदनशील मुसलमानों के नरसंहार के ज़हरीले नारे लगाए गए .मामले की जानकारी देने पर भी पुलिस ने प्रदर्शनकारी लोगो के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. लेकिन मामला बढ़ता देख अज्ञात लोगो के खिलाफ FIR लिख कर जांच की बात कही.
“क्या राकेश अस्थाना जी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर इसीलिए बनाया गया है? “
अब सोशल मीडिया पर लोग वरिष्ठ पत्रकार सामजिक कार्यकर्ता नेता हैरानी जता रहे है वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने ट्वीट कर पुलिस के रवैये पर हैरानी जताई !
देश की राजधानी दिल्ली को फिर से दंगों में झोंकने की साज़िश हो रही है।
आज दिल्ली के संसद मार्ग थाने के पास मुसलमानों के नरसंहार के ज़हरीले नारे लगाए गए ।
सबसे ख़तरनाक ये है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और मीडिया हमेशा की तरह फिर चुप है। pic.twitter.com/XuRvlLMv8E
— Vinod Kapri (@vinodkapri) August 8, 2021
उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर दिल्ली पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति
पर सवाल उठाया और पूछा “क्या राकेश अस्थाना जी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर इसीलिए बनाया गया है? “
क्या राकेश अस्थाना जी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर इसीलिए बनाया गया है? #नफरत_छोड़ो_भारत_जोड़ों #भारत_जोड़ो_आंदोलन https://t.co/yrEG70696f
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 8, 2021