हिमाचल

हिमाचल प्रदेश: शिमला में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद शिव मंदिर के नीचे दबे 25 से 30 लोग,शिव बावड़ी मंदिर में सुबह-सुबह पूजा करने आए थे 9 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी !

हिमाचल प्रदेश: शिमला में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद शिव मंदिर के नीचे दबे 25 से 30 लोग,शिव बावड़ी मंदिर में सुबह-सुबह पूजा करने आए थे 9 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी !

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से सुबह के वक्त एक मंदिर ढह गया। शिमला के उपनगर बालूगंज के साथ लगते शिव बावड़ी मंदिर में 7.30 बजे लैंडस्लाइड से मंदिर में 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है। इन दिनों सावन का महीना है। ऐसे लोग सुबह-सुबह मंदिर में पूजा के लिए आए थे।

SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।

 शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि 32-30 लोग मलबे में दबे हुए हैं। शिमला के समरहिल के पास यह घटना पेश आई है। इसी तरह फागली के लाल कोठी इलाके में 15 ढारे ढह गए हैं। मौके पर आइटीबीपी के जवान राशि ऑपरेशन चला रहे हैं। यहां भी 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ढारों में नेपाली मूल के लोग रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×