उत्तरप्रदेश

हिंदी खबर के मुख्य संपादक अतुल अग्रवाल ने महिला मित्र को बताया OYO होटल ढूंढ रहा हूँ और देश की जनता को बताई लूटपाट की झूटी कहानी !

हिंदी खबर के मुख्य संपादक अतुल अग्रवाल ने OYO होटल नहीं मिलने की खीज में गढ़ दी लूटपाट की झूटी कहानी !

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि हिंदी खबर की मुख्य संपादक अतुल अग्रवाल बंदूक की नोक पर लूटपाट का झूठा आरोप लगाया था  ! नोएडा पुलिस ने कहा कि अतुल अग्रवाल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है !

क्या था अतुल अग्रवाल का आरोप

 

अतुल अग्रवाल ने एक प्रेस नोट की जरिये दावा किया था कि 19 जून की रात को नोएडा एक्सटेंशन में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ने पिस्टल के बल पर उनका कीमती सामान लूट लिया था और गोली मारने की धमकी भी दी थी।

 

पुलिस छानबीन में क्या मिला

नोएडा पुलिस ने कहा कि अतुल अग्रवाल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और हिंदी टीवी पत्रकार की महिला मित्र से भी बात की, उसकी महिला मित्र ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि अग्रवाल ने उसे लगभग 1.20 बजे यह कहने के लिए फोन किया था कि वह OYO होटल की तलाश में सड़क पर घूम रहा है ताकि वह वहां रात बिता सके। इसके साथ ही महिला मित्र ने कहा कि, उन्होंने किसी लूट की घटना के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।
नोएडा पुलिस ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पत्रकार के जीपीएस स्थान का उपयोग करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं कि अग्रवाल ने बंदूक की नोक पर लूटपाट के झूठे आरोप लगाए थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×