हरियाणा

हरियाणा: खट्टर सरकार का शाहबाद में सुरजमुखी पर MSP की मांग कर रहे किसानों पर भारी लाठीचार्ज,किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी घायल !

हरियाणा: खट्टर सरकार का शाहबाद में सुरजमुखी पर MSP की मांग कर रहे किसानों पर भारी लाठीचार्ज,किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी घायल !

सूरजमुखी खरीद को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू के बैनर तले हजारों किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से देर शाम तक देर शाम शाहाबाद में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम रहा। हरियाणा की भाजपा नीत खट्टर सरकार ने किसानों की माँगों के समाधान की जगह दमन का रास्ता अपनाया।

शाम सवा सात बजे पुलिस ने किसानों पर अचानक लाठीचार्ज कर दिया। इससे पहले पांच मिनट तक वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी गई, फिर बर्बरता से बल प्रयोग किया गया। इस दौरान दर्जनों किसान घायल हो गए। अपुष्ट खबरों में एक किसान के मौत की भी खबर है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब 40 किसानों को हिरासत में भी लिया है। इसमें भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और प्रवक्ता राकेश बैंस भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×