हरियाणा

हरियाणा के चुनाव परिणामों में धांधली पर शक और गहराया, रानियां सीट पर EVM-VVPAT पर्ची मिलान की जगह मॉक पोल करवाने की कोशिश !

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर संदेह और गहरा हो गया है। शक की वजह सिरसा जिले के रानियां विधानसभा क्षेत्र के 9 बूथों में ईवीएम और वीवीपैट पर्ची के मिलान की जगह चुनाव आयोग की टीम की ओर से वहां मॉक पोल करवाने का प्रयास करना है।

यही नहीं ईवीएम का डेटा ही डिलीट कर दिया गया। जब ईवीएम का डेटा ही डिलीट कर दिया तो वीवीपट पर्ची का मिलान कहां से होगा। वह तो 1 ईवीएम का डेटा ही डिलीट हुआ था कि कांग्रेस ने इस पर गंभीर आपत्ति जताते हुए प्रक्रिया को रुकवा दिया। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि चुनाव आयोग कहीं ऐसा इसलिए तो नहीं करवा रहा कि एक बार यदि कोई गड़बड़ी सामने आ गई तो पूरा पिटारा ही न खुल जाए।

रानियां से कांग्रेस के प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज ने इन 9 बूथों में ईवीएम और वीवीपैट पर्ची के मिलान को लेकर भारी-भरकम रकम तकरीबन सवा चार लाख रुपये भरे थे। विधानसभा चुनाव परिणामों पर इतने संदेहों के बाद चुनाव आयोग की ओर से यह पहला एक्शन था कि रानियां विधानसभा के इन 9 बूथों पर ईवीएम चेक करने का नोटीफिकेशन उसने जारी किया था। पूरे हरियाणा की इस पर नजर थी।

नोटीफिकेशन में ईवीएम चेक करने के लिए 9 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक 5 दिन तय किए गए थे। यह अपने आप में आश्चर्यजनक था। 5 दिन सिर्फ 9 मशीनों को चेक करने के लिए दिए गए थे, जबकि यह काम बमुश्किल एक दिन से भी कम में हो सकता है। पहले दिन यानि कि 9 जनवरी को 2 ईवीएम निकाली गईं। पहली मशीन जब ऑन की गई तो वह इनवैलिड शो कर रही थी। ईवीएम की स्क्रीन पर इनवैलिड लिखा हुआ आ रहा था, जो हैरान करने वाला था। यह किसी गंभीर खामी की तरफ भी ईशारा था।

रानियां विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सर्वमित्र कंबाज को तो इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी नहीं करने दी गई, लेकिन प्रशासन के अधिकारी इसकी वीडियोग्राफी कर रहे थे। उनके पास इस बात के सबूत हैं। जब सर्वमित्र कंबोज ने इसको लेकर वहां मौजूद अधिकारियों से सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि जब मशीन प्रॉपर तरीके से ऑफ नहीं की जाती है तो तब कई बार इस तरह वह शो करती है। अधिकारियों का यह जवाब ही अपने आप में आश्चर्यजनक था। इसका मतलब है कि लोकतंत्र के आधार स्तंभ मतदाता के मत का संचय करने वाली ईवीएम के साथ गंभीर आपराधिक लापरवाही को अंजाम दिया गया। जिस ईवीएम में मतदाताओं ने अपना मत व्यक्त किया है वह इनवैलिड कैसे शो कर सकती है। इसका मतलब फिर तो कुछ भी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×