उत्तरप्रदेश

हमारे समर्थन से ही भाजपा ने 40 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। अब इन्हीं सीटों पर हम भाजपा को हराएंगे।-गुर्जर समाज ने दी योगी सरकार को धमकी !

गुर्जर समाज ने दी योगी सरकार को धमकी-हमारे समर्थन से ही भाजपा ने 40 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। अब इन्हीं सीटों पर हम भाजपा को हराएंगे।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दादरी में राजा मिहिर भोज की प्रतिमा पर लिखे गुर्जर शब्द पर कालिख पोतने का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। इस संबंध में दादरी के गुर्जर समुदाय के लोगों ने एक महापंचायत का आयोजन किया था।

जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कड़ा विरोध किया गया और लोगों ने उनके खिलाफ खुलकर गुस्सा जाहिर किया। दादरी में शुरू हुआ गुर्जर आंदोलन अब पूरे देश में पड़ता नजर आ रहा है। इस आंदोलन को उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा के गुर्जर संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है।

इस वजह से यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन सकता है। गुर्जर समुदाय के लोगों ने भाजपा को चेतावनी देते हुए यह तक कह दिया है कि इसका नतीजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।

 

हम भाजपा को हराएंगे

 

गुर्जर समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके समर्थन से ही भाजपा ने 40 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। अब इन्हीं सीटों पर हम भाजपा को हराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×