उत्तरप्रदेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई पुलिस पर चाय में मिलाकर जहर पिलाने की आशंका ! देखें वीडियो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई पुलिस पर चाय में मिलाकर जहर पिलाने की आशंका !

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उनसे चाय पिलाने की बात कही तो उन्होंने यह जवाब दिया”हम यहां की चाय नहीं पिएंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम आपकी चाय नहीं पी सकते, आप जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।”

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में अखिलेश यादव भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
×