UNCATEGORIZED

पंजाब: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में टेका मत्था लिया आशीर्वाद और शुरू की आगे की यात्रा !

पंजाब: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में टेका मत्था लिया आशीर्वाद और शुरू की आगे की यात्रा !

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्‍व में “भारत जोड़ो यात्रा” की एंट्री पंजाब में हो चुकी है। इस दौरान राहुल गांधी सबसे पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे, इस मौके पर वे सिर पर लाल पगड़ी सजा कर मत्था टेका, फिर वे गुरुद्वारा ठंडा बुर्ज में नतमस्तक हुए है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद है।

 

फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा- देश का किसान हमसे ज्यादा चलता है। इस यात्रा में बहुत कुछ सीखने को मिला। हम महंगाई और बेरोजगारी की बात करते हैं। बेरोजगारी और महंगाई देश के बड़े मुद्दे हैं। वह (भाजपा) एक जात को दूसरी जात से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं और देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमने सोचा देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की।

Related Articles

Back to top button
×