उत्तरप्रदेश
लखीमपुर खीरी में आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शहीद हुए किसानों का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान !
लखीमपुर खीरी में आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शहीद हुए किसानों का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान !
लखीमपुर खीरी किसानो की निर्मम हत्या के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों ने आरोपित की गिरफ्तारी होने तक शवों का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया है।

लखीमपुर में रविवार को दो मंत्रियों के दौरे को लेकर भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार किसान हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। लखीमपुर के तिकुनिया थाने में उनके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, दुर्घटना और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बहराइच नानपारा के जगजीत सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है।
किसानों का शवों का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान
किसानों ने आरोपित की गिरफ्तारी होने तक शवों का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया है।



