दुनिया

लंदन में अडानी का ज़ोरदार विरोध, जब तक अडानी का नाम साइंस म्यूजियम से जुड़ा है, शिक्षक छात्रों को लेकर म्यूजियम नहीं आयेंगे !

लंदन में अडानी का ज़ोरदार विरोध, जब तक अडानी का नाम साइंस म्यूजियम से जुड़ा है, शिक्षक छात्रों को लेकर म्यूजियम नहीं आयेंगे !

लन्दन के प्रतिष्ठित साइंस म्यूजियम में इन दिनों विज्ञान प्रदर्शनी चल रही है| इसमें लन्दन और यूनाइटेड किंगडम के दूसरे इलाकों के अनेक विद्यालयों से छात्र अपने शिक्षकों या शिक्षाविदों के साथ आते हैं| साइंस म्यूजियम से अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भी जुड़े हैं, जो अपने शोध से सम्बंधित मॉडल का प्रदर्शन करते हैं !

लन्दन के साइंस म्यूजियम में अगले वर्ष एक नई गैलरी, उर्जा क्रांति गैलरी  शुरू की जाने वाली है, जिसके प्रायोजक अडानी ग्रीन एनर्जी है| साइंस म्यूजियम और अडानी के रिश्ते का विरोध शुरू से किया जा रहा है| दिसम्बर 2021 में म्यूजियम में दुनियाभर के वनवासी या मूल निवासी पर्यावरण बचाने की गुहार लेकर एकत्रित हुए थे| इन लोगों ने भी अडानी के साथ सम्बन्ध ख़त्म करने का आग्रह किया था|

अभी जब साइंस म्यूजियम में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, तब यूनाइटेड किंगडम के बहुत सारे स्कूलों के विज्ञान अध्यापक इसका बहिष्कार कर रहे हैं, और छात्रों को इस प्रदर्शनी में नहीं ला रहे हैं| एक ओपन लैटर के माध्यम से 400 से अधिक विज्ञान शिक्षकों और शिक्षाविदों ने साइंस म्यूजियम से मांग की है कि अडानी से रिश्ते तत्काल प्रभाव से ख़त्म किया जाएँ| साथ ही धमकी भी दी है, जब तक अडानी का नाम साइंस म्यूजियम से जुड़ा है, शिक्षक छात्रों को लेकर म्यूजियम नहीं आयेंगे|

 

 

कोर्ब्रिद्ज शील्ड स्कूल की विज्ञान अध्यापिका मेरील बत्चेल्डर ने कहा है कि बच्चों को हम कार्बन उत्सर्जन कम करने के बारे में पढ़ाते हैं, इसे हम हम अपने जीवन में उतारने को कहते हैं, फिर ऐसे जगह कैसे बच्चों को ला सकते हैं जहां वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का लगातार उत्सर्जन करने वाले व्यापारी अपना दाग धुलने के लिए पैसा लगा रहे हैं| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×