मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जा रही बस पुल से नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत की खबर !

मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जा रही बस पुल से नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत की खबर !

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी। अब तक 12 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बस में कितने यात्री सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सरकार और प्रशासन ने 14 से 15 यात्री होने का दावा किया है, जबकि चश्मदीद के मुताबिक करीब 40 यात्री सवार रहे होंगे। हादसा सुबह 10 और 10.15 बजे के बीच हुआ।

बताया जा रहा है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। इंदौर से घटनास्थल की दूरी करीब 90 किमी है।


 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दो बयान दिए। पहले उन्होंने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि एक भी यात्री जीवित नहीं मिला। इसके करीब दो घंटे बाद फिर गृहमंत्री ने बताया कि बस में 14 से 15 लोग ही सवार थे और किसी को भी बचाया नहीं जा सका। हालांकि, बस में कितने यात्री सवार थे? इसकी पुष्टि अब तक प्रशासन ने नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×