दुनिया

रूस में पुतिन के विरोध में सड़कों पर आए रूसी लोग, पुतिन को बताया हत्यारा यूक्रेन पर आक्रमण का रूस में भारी विरोध ! किसी भी रूसी नागरिक पर पुतिन के विरोध में कोई देशद्रोह का कोई मामला दर्ज़ नहीं हुआ है !

रूस में पुतिन के विरोध में सड़कों पर आए रूसी लोग,पुतिन को बताया हत्यारा यूक्रेन पर आक्रमण का रूस में भारी विरोध ! किसी भी रूसी नागरिक पर पुतिन के विरोध में कोई देशद्रोह का कोई मामला दर्ज़ नहीं हुआ है !

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का रूस में विरोध शुरू हो गया है। 24 फरवरी की रात रूस के सेंट पीटर्सबर्ग और राजधानी मॉस्को सहित कई शहरों में लोगों ने युद्ध के विरोध में मार्च निकाला है।

पुतिन को बताया हत्यारा

रैली में आए एक शख्स ने पुतिन को जमकर कोसा। उसने पुतिन को हत्यारा बताया और कहा कि यह रूस के लिए शर्म की बात है। उसने कहा कि कोई नहीं बता सकता है कि यह आदमी आगे क्या करने वाला है। बता दें कि रूस के कई शहरों में हजारों लोगों ने रैलियों में भाग लिया है जिसमें राजधानी मॉस्को भी शामिल है।

हमें युद्ध नहीं चाहिए’ 

रैली में भाग लेने वाले सैकड़ों लोगों को गिरफतार किया गया है। रैली में भाग लेने वाले लोगों ने कहा है कि कम से कम मुझे यहां आकर शर्म नहीं आती। आज सुबह मैं बहुत शर्मिंदा था। लोगों ने ‘यूक्रेन हमारा दुश्मन नहीं’, ‘रूस युद्ध के खिलाफ है’, ‘हमें युद्ध नहीं चाहिए’ जैसे नारे लगाए।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×