राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन विश्वविद्यालयों समेत 31 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से किया सम्मानित !

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 खिलाड़ियों, आठ प्रशिक्षकों तथा तीन विश्वविद्यालयों को खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।

बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को खेल रत्न तथा क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार सहित कुल 42 पुरस्कार प्रदान किये गये।

 

उल्लेखनीय है कि खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी क्रम में ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। ‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’- पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है। ‘खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को दिया जाता है। ‘खेलों और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×