उत्तरप्रदेश

“राम नाम की लूट “मोदी योगी की सरकार अयोध्या को नोच नोचकर खा रही है, जमकर मंत्रियो संतरियों द्वारा हो रही जमीन की ताबड़तोड़ खरीददारी,यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण के बेटे, STF चीफ से लेकर डिप्टी CM तक का नाम !

साल 2019 में यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को हरी झंडी मिलने के बाद से वहां कथित मुनाफा कमाने के लिए जमीन की जमकर खरीद फरोख्त की बात भी सामने आई थी, राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या को एक बड़े धार्मिक टूरिज्म हब के तौर पर तैयार करने का काम चल रहा है। इस वजह से यहां जमकर निवेश हो रहा है।

हैरानी की बात ये है कि खरीददारों की लिस्ट में किसी और का नहीं बल्कि बड़े बड़े नेता, अधिकारी, बड़े बड़े रसूकदार और उनके करीबीयों का नाम है।

ये आरोप कई बार विपक्ष के नेताओं की ओर से भी लगाए जा चुके हैं। स्थानीय लोग भी इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि जनता से अनाप सनाप रेट में जमीन को लिया जा रहा है और फिर मुनाफे के लिए महंगे रेट में बेचा भी जा रहा है। लेकिन लग रहा है कि जो आरोप लग रहे थे उसका खुलासा अब धीरे धीरे होता दिख रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि सरकार द्वारा पिछले 7 सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के ख़िलाफ़ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफ़ियाओं ने ज़मीनें ख़रीदी हैं। इन सबसे अयोध्या-फ़ैज़ाबाद और आसपास के क्षेत्र में रहनेवालों को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। ग़रीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर ज़मीन लेना, एक तरह से ज़मीन हड़पना है। हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की गहन जाँच और समीक्षा की मांग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×