उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर कार यमुना नदी में गिरी, छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की !

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगलाड़ पुल से एक किमी आगे भेडियाना के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में उत्तरकाशी के मोरी के मौताड़ गांव के पांच और देवती गांव के एक व्यक्ति सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना बीती देर रात तहसील नैनबाग के थाना कैंम्पटी क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर भेडियाना के पास हुई। कार ऑल्टो (यूके 07 9607) में छह लोग सवार थे। उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आते समय कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। कार मोरी से देहरादून जा रही थी।

मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के मौताड़ गांव निवासियों में प्रताप (30) श्याम सुख, राजपाल (28) पुत्र श्याम सुख, जशीला (25) पत्नी राजपाल, बीरेंद्र (28) पुत्र प्रेम लाल, विनोद (35) पुत्र शेरिया और देवती गांव निवासी मुन्ना (38) पुत्र राम दास के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति दुःख जताया और ईश्वर से सभी दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×