उत्तराखंड

चंपावत-फिर वही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला और इस मामले में भी भाजपा नेता आरोपी ,नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता कमल सिंह ने किया सरेंडर !

चंपावत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप भाजपा नेता ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें भाजपा से निष्कासित नेता कमल सिंह को पुलिस दबोचने में नाकाम रही। जब पुलिस की दबिश काम नहीं आई तो आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंच गया।

आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी कमल सिंह रावत ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर चंपावत जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप लगे थे। आरोपी लंबे समय से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था

पुलिस की कई टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बता दें आरोपी कमल सिंह रावत कुछ दिन पहले तक भाजपा का तल्लादेश मंडल का अध्यक्ष था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×