उत्तराखंड
उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही ! रुद्रप्रयाग-चमोली में कई लोग फंसे, बद्रीनाथ हाईवे अलकनंदा नदी में डूबा

उत्तराखंड में एक बार फिर बादलों ने अपना रौद्र रूप दिखाया है. शुक्रवार को रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बादल फटने से हड़कंप मच गया. तेज बारिश और पहाड़ों से आए मलबे ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते घरों में पानी और मलबा घुस गया, जबकि कई जगहों पर सड़कें और पुल भी बह गए है.

मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के देवाल क्षेत्र के मोपाटा गांव में बादल फटने से दो लोग तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हो गए हैं. वहीं, विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं. प्रभावित इलाकों में जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है.



