मणिपुर

मणिपुर:- अगर ये गैर भाजपा शसित राज्य होता तो ? मणिपुर हिंसा फिर हुआ उग्र, भीड़ ने सीएम के पैतृक आवास पर किया हमला !

मणिपुर में दो युवा छात्राओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन ने गुरुवार की रात गंभीर रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले के हिंगांग में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के निजी आवास पर हमला करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री हालांकि, इंफाल में अपने भारी सुरक्षा वाले आधिकारिक बंगले में रहते हैं।प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी और भाजपा विधायक सोरईसम केबी के आवासों को भी निशाना बनाया।

सुरक्षा बलों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सभी स्थानों पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले और धुआंबम छोड़े। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे, के बीच कुछ टकराव हुए।


 

शीर्ष पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम दोनों जिलों में तैनात है, जहां गुरुवार देर रात तक भारी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

प्रदर्शनकारियों में से एक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री, विधायक और बीजेपी नेता मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं और वे कुकी उग्रवादियों और उनके समर्थकों की हिंसक गतिविधियों के खिलाफ भी चुप हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×