पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स केस में गिरफ्तार,गिरफ्तारी का वीडियो वायरल!

पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले के संबंध में पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स से जुड़े मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सुखपाल खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। पंजाब पुलिस की टीम ने खैरा के चंडीगढ़ वाले घर पर रेड के बाद गिरफ्तारी की।

 

पंजाब में फिरोजपुर जिले की जलालाबाद पुलिस ने नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटाँस (एनडीपीएस) के पुराने मामले में भुलत्थ के कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। जलालाबाद पुलिस टीम सुबह करीब छह बजे खैरा के आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के छापे की सूचना खुद खैरा ने फेसबुक पर लाईव होकर दी।


 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके खिलाफ बदले की भावना से यह कार्रवाई कराई है। उनका दावा है कि पुलिस उनके बैडरूम में घुस गई और यह सारा घटनाक्रम बच्चों के सामने हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×