उत्तराखंड

भाजपा सरकार से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन सरकार की मदद पीड़ित लोगों तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में अब लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश फूट रहा है।कर्णप्रयाग में भी भारी दहशत, 60 से अधिक घरो में आई दरारें !

भाजपा सरकार से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन सरकार की मदद पीड़ित लोगों तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में अब लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश फूट रहा है।कर्णप्रयाग में भी भारी दहशत, 60 से अधिक घरो में आई दरारें !

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ में जारी भू-धंसाव संकट के बीच अब कर्णप्रयाग नगर पालिका स्थित लगभग 70 घरों में भी दरारें देखी गई हैं। ये दरारें भी काफी गहरी हैं। जोशीमठ की स्थिति को देख कर्णप्रयाग में भी कई परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है। लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। प्रशासन की टीम भी प्रभावित इलाकों में पहुंच गई है।

बहुगुणा नगर के कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है। कर्णप्रयाग अप्पर बाजार वार्ड के 30 परिवारों पर भी आपदा का खतरा मंडरा रहा है। पीड़ित लोग लंबे समय से प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार की मदद बहुगुणा नगर और अप्पर बाजार वार्ड के पीड़ित लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में अब लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।

और आपदा की आहट तो नहीं! उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग में भू-धंसाव का मामाला आया है। भं-धंसाव का मामला सामने आने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने उत्तराखंड सरकार से गुहार लगाई है कि तुरंत ही इस मामले का संज्ञान लेकर एक ठोस एक्शन प्लान बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button
×