उत्तरप्रदेश
प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल कार का ओवर स्पीड में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर चालान कटा !
प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल कार का ओवर स्पीड में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर चालान कटा !
आगरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले में शामिल कार का चालान कटा
प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के जनसम्पर्क में आईं थीं। उसके बाद उन्होंने आगरा में खेरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी के समर्थन में रोड शो किया था।
चालान ओवर स्पीड में हुआ है
जनसम्पर्क के दौरान वह जिस कार लैंड क्रूजर संख्या सीएचओ 1 बीआर 0027 पर सवार थीं। उसका यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को ही दोपहर 12.47 बजे चालान हुआ। कार कॉन्टिनेंटल अर्थमूवर्स कोठी नम्बर 15 सेक्टर तीन चंडीगढ़ के नाम से दर्ज है।ये चालान ओवर स्पीड में हुआ है और इसका जुर्माना दो हजार रुपये रखा गया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।