उत्तरप्रदेश

प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार करने सोमवार को दोपहर एक बजे नोएडा विधानसभा आ रही हैं !

प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार करने सोमवार को दोपहर एक बजे नोएडा विधानसभा आ रही हैं !

आज प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की तरफ से नोएडा आ रही हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगी. सेक्टर और गांव में जाने के साथ ही प्रियंका गांधी झुग्गी झोपड़ियों में भी जाएंगी.

सोमवार को दोपहर 1 बजे, नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार करने और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नोएडा आ रही हैं. प्रियंका गांधी का स्वागत डीएनडी फ़्लाइओवर पर 1 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे. इसके बाद सेक्टर 26 स्थित काली वाडी मन्दिर पर प्रियंका गांधी दर्शन करेंगी. इसके बाद सेक्टर 8 की झुग्गियों में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी. साथ ही नोएडा के सेक्टर 72 भी जाने का कार्यक्रम निर्धारित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×