भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर समेत कई पूर्व अधिकारियों ने भी राहुल गाँधी के साथ की पदयात्रा में भाग लिया !
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर समेत कई पूर्व अधिकारियों ने भी राहुल गाँधी के साथ की पदयात्रा में भाग लिया !
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सेवानिवृत्त अधिकारियों का एक समूह शामिल हुआ। इस दौरान इन पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राहुल गांधी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की और उनके साथ पदयात्रा में भी शामिल हुए। कुछ दिन पहले रॉ के पूर्व प्रमुख ए.एस. दुलत भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।
जनरल दीपक कपूर के साथ लेफ्टिनेंट जनरल आर.के. हुड्डा (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. नरूला (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल डी.डी.एस. संधू (रिटायर्ड), एयर मार्शल पी.एस. भंगू (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल धर्मेद्र सिंह (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल बिशंबर दयाल (सेवानिवृत्त), कर्नल जितेंद्र गिल (सेवानिवृत्त), कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त), और कर्नल रोहित चौधरी (सेवानिवृत्त) मौजूद थे।
Ex-COAS Gen Deepak Kapoor, Lt Gen RK Hooda, Lt Gen VK Narula, AM PS Bhangu, Maj Gen Satbir Singh Chaudhary, Maj Gen Dharmender Singh, Col Jitender Gill, Col Pushpender Singh, Lt Gen DDS Sandhu, Maj Gen Bishamber Dayal, Col Rohit Chaudhry join @RahulGandhi at the #BharatJodoYatra pic.twitter.com/giKo7DuKd6
— Congress (@INCIndia) January 8, 2023
अपनी यात्रा के दौरान हरियाणा के पानीपत में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि पहले एक सैनिक 15 साल तक देश की सेवा करता था और उचित प्रशिक्षण दिया जाता था और सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाता था, लेकिन अब 5 साल बाद वह बेरोजगार हो जाएगा।
वीरों के कदमताल के साथ आगे बढ़ी #BharatJodoYatra
देश की रक्षा में दुश्मनों को धूल चटानी हो या नफ़रत को हराकर देश जोड़ना हो…मकसद अगर देशहित में हो तो वीर पीछे नहीं हटते।
आपके जज़्बे को सलाम। pic.twitter.com/xrNmoGHaGD
— Congress (@INCIndia) January 8, 2023