नई दिल्ली में नयी सड़क और नाम “सुशांत सिंह राजपूत मार्ग”
गुरुवार को 35 साल के होने पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिल्ली में एक सड़क का नामकरण किया गया. साउथ दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन अब जल्द ही रोड नंबर 8 जो एंड्रयू गंज से इंदिरा कैंप तक जाती है सुशांत सिंह राजपूत मार्ग के नाम से जाना जाएगा इस इलाके में अधिकांश जनसंख्या बिहार के रहने वाले लोगों की है और उनकी मांग थी की सुशांत सिंह राजपूत के याद में इस सड़क का नामकरण सुशांत सिंह मार्ग कर दिया जाए जिसे साउथ दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन के कमेटी के द्वारा अब मान लिया गया !