नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाला: क्या ईडी के सामने पेश होंगे अरविंद केजरीवाल ?प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम !

दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। केजरीवील मध्य प्रदेश जाएंगे और वहां के सिंगरौली में चुनावी सभा करेंगे। उनका यह कार्यक्रम पहले से तय था। यह नोटिस भाजपा के कहने पर भेजा गया है और यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मेरी रैलियां हैं। पहले से कार्यक्रम तय हैं। मुझे चुनाव प्रचार से रोकने के लिए यह नोटिस दिया गया है।

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है।

 

मुख्यमंत्री केजरीवाल के ED कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले सुबह 10 बजे के आसपास राजघाट जाने की उम्मीद है।दिल्ली के राजघाट के बाहर भारी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×