उत्तरप्रदेश
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को पिकअप वाहन ने रौंदा, एक की गई जान, 8 गंभीर रूप से घायल !
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को पिकअप वाहन ने रौंदा, एक की गई जान, 8 गंभीर रूप से घायल !
नेशनल हाईवे 2 पर सर्विस लेन पर पुल निर्माण का कार्य खत्म करके मजदूर र्विस लेन पर ही सोए हुए थे। इस दौरान वाराणसी से बिहार की तरफ जा रही पिकअप वाहन अचानक नेशनल हाईवे 2 के मेन सड़क से उतर कर सर्विस लेन की सड़क पर जा पहुंची और मजदूरों को कुचल दिया।

चंदौली में देर रात नेशनल हाईवे 2 के सर्विस लेन की सड़क पर सो रहे मजदूरों को एक पिकअप वाहन ने कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 अन्य मजदूर घायल हो गए।
पांच मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। जबकि वाहन की तलाश में जुट गई है।



