जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बिहार के 3 मजदूरों को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती !
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बिहार के 3 मजदूरों को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती !
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। शोपियां में आतंकियों ने बिहार के तीन मजदूरों पर फायरिंग कर दी। घायल अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं। उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 8:45 बजे दो हथियारबंद नकाबपोश दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान गांव में गैर-स्थानीय मजदूरों के किराए के घर में घुसे और बिहार के तीन मजदूरों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जहां मजदूर रह रहे थे वह आवास सुरक्षा बलों के शिविर से करीब 150 मीटर की दूरी पर है। फायरिंग की सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।